enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर घायल

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर घायल

मऊगंज(ईन्यूज एमपी)- जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह दुर्घटना नईगढ़ी थाना क्षेत्र के माडौ गांव स्थित तुर्रा मोड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार बहुती गांव निवासी बिमला जैसबाल (41), संतोष जैसबाल (58) और मनेन्द्र जैसबाल (31) किसी कार्यक्रम में शामिल होने भाटी गांव गए थे और देर रात बाइक से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान तुर्रा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।

प्राथमिक जांच में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Share:

Leave a Comment