शहडोल ( ईन्यून एमपी) सड़क किनारे खड़े सरिया (लोहे की छड़) से लोड एक पिकअप वाहन में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई है तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क के किनारे खड़े सरिया लोड एक पिकअप वाहन से टकराया और पिकअप में लोड दो सरिया युवक के गर्दन और पेट में घुसी, बाइक सवार अछू कोल की मौके पर मौत होना बताया जा रहा है । बतादें कि सरिया युवक के शरीर में फंसे होने के कारण उसे निकालना मुश्किल हो रहा था सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को पीछे खींचकर युवक के शरीर से सरिया निकाला, रेस्क्यू कर युवक का शव बाहर निकालागयाहै , पिकअप में लोड सरिया के पीछे किसी प्रकार का चेतावनी संकेत या कपड़ा नहीं था , जिसके चलते बड़ा हादसा हुआ है , ब्यौहारी पुलिस ने मामला मर्ग कायम कर पिकअप वाहन को जप्त कर कार्यवाही की जा रही है, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खटखरिया तालाब के पास की यह घटना बताई जा रही है...