enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश कोयले के अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और ट्रक जप्त

कोयले के अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और ट्रक जप्त

शहडोल(ईन्यूज एमपी)-कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशानुसार जिले में रेत, कोयला सहित अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत बुढार के ग्राम बुटरा में खनिज विभाग और पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोयले के अवैध खनन एवं परिवहन का खुलासा किया है।

जिला खनिज अधिकारी राहुल साडिल्य ने जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से कोयला खनन एवं परिवहन करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक ट्रक को मौके से जप्त किया गया। वाहन चालकों ने पूछताछ में बताया कि दोनों वाहन एवं मशीन ग्राम बुटरा निवासी विजय यादव** की है, जिनके निर्देश पर कोयले का अवैध खनन और परिवहन कराया जा रहा था।

प्रशासन ने दोनों वाहनों को चालकों से जप्त कर थाना अमलाई की अभिरक्षा में खड़ा करवा दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में खनिज निरीक्षक अभिषेक पटले एवं अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्रमणि पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share:

Leave a Comment