enewsmp.com
Home देश-दुनिया केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में दूरदर्शी कदम: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में दूरदर्शी कदम: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने वाला दूरदर्शी और समग्र बजट बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को ऐतिहासिक बजट के लिए बधाई दी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 12.2 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय से बुनियादी ढांचे, परिवहन, ऊर्जा और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में बायोफार्मा शक्ति पहल, आयुष मेडिकल हब और नए आयुर्वेद संस्थानों से आत्मनिर्भर भारत को बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास, कर सुधार, डिजिटल विस्तार और राजकोषीय अनुशासन के माध्यम से यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को मजबूत करता है और देश के हर नागरिक तक विकास की लहर पहुँचाने का प्रयास करता है।

Share:

Leave a Comment