enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश आज रीवा आएंगे सीएम मोहन यादव, भैरवनाथ मंदिर का करेंगे लोकार्पण

आज रीवा आएंगे सीएम मोहन यादव, भैरवनाथ मंदिर का करेंगे लोकार्पण

रीवा(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 31 जनवरी को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचेंगे। इस दौरान वे गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे गुढ़ के समीप ग्राम खामडीह स्थित मंदिर परिसर पहुंचेंगे।

10वीं शताब्दी की दुर्लभ प्रतिमा, अब सुसज्जित मंदिर
ग्राम खामडीह में स्थित भैरव बाबा की विशाल और प्राचीन प्रतिमा दुर्लभ शयन मुद्रा में है, जिसका निर्माण लगभग 10वीं शताब्दी का माना जाता है। वर्षों तक यह प्रतिमा खुले आसमान के नीचे रही। शासन की एलएडी योजना के अंतर्गत मंदिर का जीर्णोद्धार एवं अन्य निर्माण कार्य कराए गए हैं। विशाल प्रतिमा के चारों ओर दो मंजिला मंदिर का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये है। यह मंदिर क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

पूजा-अर्चना और जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदिर परिसर पहुंचकर भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिर में ध्वज चढ़ाएंगे। इसके बाद वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे।

17 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण
समारोह में मुख्यमंत्री 17 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए चार निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, पूर्व महापौर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Share:

Leave a Comment