enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश सिंगरौली में डॉ जितेन्द्र जामदार एवं डॉ शिरीष जामदार का भव्य स्वागत

सिंगरौली में डॉ जितेन्द्र जामदार एवं डॉ शिरीष जामदार का भव्य स्वागत

बाल कल्याण समिति के कार्यों की सराहना, बाल हितों पर हुई विस्तृत चर्चा

सिंगरौली(ईन्यूज एमपी)- जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे मध्यप्रदेश के सुप्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ जितेन्द्र जामदार एवं उनकी पत्नी डॉ शिरीष जामदार का सिंगरौली में आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया। डॉ जितेन्द्र जामदार जामदार हॉस्पिटल, जबलपुर के डायरेक्टर, आरोग्य भारती महाकौशल प्रान्त के संरक्षक एवं मध्यप्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं, जबकि डॉ शिरीष जामदार वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।

अपने प्रवास के दौरान डॉ दंपत्ति ने बाल कल्याण समिति, जिला सिंगरौली का भ्रमण किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ आर.डी. पाण्डेय एवं सभी सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

डॉ जितेन्द्र जामदार ने बाल कल्याण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बाल हित सर्वोपरि की भावना के साथ समिति बच्चों के संरक्षण, देखरेख और पुनर्वास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने बालकों के सर्वांगीण विकास, लालन-पालन, पोषण एवं पुनर्वास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की और समिति के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति सिंगरौली के अध्यक्ष डॉ आर.डी. पाण्डेय के साथ सदस्य देवधर शर्मा, श्रीमती पूनम मिश्रा, श्रीमती पूनम त्रिपाठी, श्रीमती रीना सिंह, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद राजकुमार विश्वकर्मा, ऑपरेटर सीमा सिंह एवं पॉक्सो सपोर्ट पर्सन विनोद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में समिति सदस्यों ने डॉ दंपत्ति के मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताया और भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा जताई।

Share:

Leave a Comment