enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश सतना में संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में कड़ी कार्रवाई

सतना में संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में कड़ी कार्रवाई

भोपाल (ईन्यूज एमपी)-सतना जिले में संक्रमित रक्त चढ़ाने के गंभीर प्रकरण को लेकर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। यह कार्रवाई आयुष्मान भारत के सीईओ डॉ. योगेश भरसट की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय जांच समिति की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

प्राथमिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर जिला चिकित्सालय सतना के ब्लड बैंक प्रभारी एवं दो लैब टेक्नीशियनों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अधिकारियों में डॉ. देवेन्द्र पटेल (पैथोलॉजिस्ट एवं ब्लड बैंक प्रभारी), श्री राम भाई त्रिपाठी और श्री नंदलाल पांडे (लैब टेक्नीशियन) शामिल हैं।

इसके अलावा जिला चिकित्सालय सतना के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उन्हें निर्धारित समय में लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की स्थिति में उनके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि राज्य स्तरीय समिति का गठन 16 दिसंबर 2025 को डॉ. योगेश भरसट (आईएएस), संचालक राज्य रक्ताधान परिषद की अध्यक्षता में किया गया था। समिति की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद विभाग ने तत्काल यह कार्रवाई की है।

Share:

Leave a Comment