enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश रीवा में पूर्व सांसद और कथावाचक डॉ. रामविलास वेदांती महाराज का निधन

रीवा में पूर्व सांसद और कथावाचक डॉ. रामविलास वेदांती महाराज का निधन

रीवा(ईन्यूज एमपी)-रीवा में वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व सांसद और प्रसिद्ध कथावाचक डॉ. रामविलास वेदांती महाराज का सोमवार को निधन हो गया। वेदांती महाराज का इलाज रीवा के एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन संक्रमण के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार महाराज कथावाचन के दौरान अचानक सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से भोपाल ले जाने की योजना बनाई गई, लेकिन मौसम में कोहरे की वजह से विमान भोपाल में नहीं उतर सका और उन्हें वापस रीवा लाया गया। इसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पाने पर उनका निधन हो गया।

डॉक्टरों ने बताया कि वेदांती महाराज को सेप्टिसीमिया नामक गंभीर संक्रमण हो गया था और ब्लड प्रेशर काफी कम रहने से सेप्टिसिमिक शॉक की स्थिति बनी थी, जिसके चलते उनका निधन हुआ।

डॉ. रामविलास वेदांती महाराज का जन जाना राजनीतिक व धार्मिक जगत के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके निधन की खबर मिलते ही रीवा और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके भक्त, समर्थक तथा अनुयायी अस्पताल में एकत्रित हैं।

डॉ. वेदांती महाराज विद्वान, अध्यात्मिक प्रवर्तक और लंबे समय से जनता के बीच धार्मिक आयोजन व कथाओं के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक समुदाय में शोक का माहौल है।

Share:

Leave a Comment