enewsmp.com
Home क्राइम सीधी: रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 1 घंटे में आरोपी को दबोचा

सीधी: रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 1 घंटे में आरोपी को दबोचा

सीधी (ईन्यूज एमपी)-जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4 बजे एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दर्दनाक घटना सामने आई। 30 वर्षीय आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर वह रोते हुए अपनी मां को सारी वारदात बता बैठी।

मां ने तुरंत रामपुर नैकिन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही महिला एसआई आशा सिलावट के नेतृत्व में 6 पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने महज एक घंटे के अंदर खेतों में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित बच्ची को इलाज व चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बच्ची व मां की रिपोर्ट पर POCSO एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच संबंध की भी जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं पर सख्ती बरतने और अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share:

Leave a Comment