enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश शहडोल में बस ने ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को कुचला मौके पर हुई मौत

शहडोल में बस ने ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को कुचला मौके पर हुई मौत

शहडोल(ईन्यूज एमपी)- जिले के बस स्टैंड पर रविवार दोपहर लगभग 2:15 बजे ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल महेश पाठक की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। महेश पाठक कोतवाली में पदस्थ थे और घटना के समय बस स्टैंड पर पक्षीराज ट्रैवल्स की बस को किनारे करा रहे थे।

इसी दौरान ब्यौहारी से शहडोल की ओर आ रही दादू एंड सन्स की बस ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने चालक पर लापरवाही का लगाया आरोप

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बस चालक पर तेज रफ्तार व लापरवाही का आरोप लगाया। कुछ स्थानीय लोग इसे जानबूझकर किया गया कृत्य भी बताते रहे। हालांकि पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मौके पर भारी भीड़, बस जब्त

हादसे के बाद बस स्टैंड पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और बस को जब्त कर लिया। बस चालक और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस तेज गति में थी और नियंत्रण खोने से दुर्घटना हुई।

कांस्टेबल महेश पाठक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर लोगों में रोष है। पुलिस प्रशासन ने assured किया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Leave a Comment