enewsmp.com
Home क्राइम रीवा: ज़मीनी विवाद में खूनी संघर्ष, तीन लोग गंभीर घायल

रीवा: ज़मीनी विवाद में खूनी संघर्ष, तीन लोग गंभीर घायल

रीवा (ईन्यूज एमपी)-रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह ज़मीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों और फरसे से हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चला आ रहा तनाव अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया। देखते ही देखते लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल होने लगा और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां घायल खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले। घायलों में छोटेलाल सिंह और रघुनाथ सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इस मामले में जबर सिंह, वेद सिंह और रामपाल सिंह (पिता अमित सिंह) पर हमले के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस सभी की भूमिका की जांच कर रही है।

गढ़ थाना प्रभारी अवनीश पांडेय पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद पुराना है और पहले भी तनाव की स्थिति बनी रहती थी।

फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया है और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Share:

Leave a Comment