enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश सिंगरौली कलेक्टर को बेवकूफ बनाने पहुँचे ठग, पुलिस ने किया बेनकाब

सिंगरौली कलेक्टर को बेवकूफ बनाने पहुँचे ठग, पुलिस ने किया बेनकाब

सिंगरौली कलेक्टर को बेवकूफ बनाने पहुँचे ठग, पुलिस ने किया बेनकाब

सिंगरौली(ईन्यूज एमपी)- कलेक्टर कार्यालय सिंगरौली की सजगता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से शासन-प्रशासन की साख पर आँच डालने वाली एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। खुद को मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव बताकर कलेक्टर सिंगरौली को फोन करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर के शासकीय मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर स्वयं को मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन बताया और एक विशेष कार्य करवाने का दबाव बनाया। कॉल के लहजे और बातों पर संदेह होने पर कलेक्टर कार्यालय से तुरंत थाना बैढ़न को सूचना दी गई।

पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि कॉल करने वाला व्यक्ति वास्तव में मुख्य सचिव नहीं था, बल्कि उसने पहचान छिपाकर फर्जी तरीके से संपर्क किया था। इस पर थाना बैढ़न में अपराध क्रमांक 1161/2025 धारा 204, 319 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 66(D) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने भोपाल निवासी सचिन मिश्रा (24 वर्ष), जो कंप्यूटर साइंस में स्नातक है, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि इस साजिश में उसके पिता बी.पी. मिश्रा और सहयोगी सचिन्द्र तिवारी भी शामिल थे। पुलिस ने दोनों को बैढ़न से गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी डीएमएफ से संबंधित कार्य करवाने के उद्देश्य से षड्यंत्रपूर्वक कलेक्ट्रेट पहुँचे थे। समय रहते कलेक्टर और पुलिस की सतर्कता से यह फर्जीवाड़ा उजागर हो गया, जिससे प्रशासन की छवि पर कोई आंच नहीं आई।

Share:

Leave a Comment