enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश पिता पर चरित्र संदेह ने लिया भयावह रूप — दो बेटों ने मिलकर कर दी हत्या

पिता पर चरित्र संदेह ने लिया भयावह रूप — दो बेटों ने मिलकर कर दी हत्या

पिता पर चरित्र संदेह ने लिया भयावह रूप — दो बेटों ने मिलकर कर दी हत्या

शहडोल(ईन्यूज एमपी)- जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में दीपावली के दूसरे दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो बेटों ने मिलकर अपने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पारिवारिक अविश्वास और चरित्र संदेह से जुड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी **प्रेमलाल साहू** की पत्नी प्रेमलता की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। बड़े बेटे बबलू साहू की शादी करीब दो साल पहले खाड़ा गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही प्रेमलाल अपने समधी के घर यानी बेटे के ससुराल में रहने लगे थे।

इसी बात से बेटों को अपने पिता के चरित्र पर संदेह होने लगा। पुलिस के अनुसार, बड़े बेटे बबलू को शक था कि उसके पिता का उसकी सास के साथ अवैध संबंध है, साथ ही उसे यह भी लगने लगा था कि पिता की नीयत उसकी पत्नी पर भी ठीक नहीं है।

कुछ दिन पहले जब बहू मायके आई थी, तो प्रेमलाल ने उसे ससुराल वापस जाने से रोक दिया था। इससे बबलू का शक और गहरा गया।

दीपावली के अगले दिन मंगलवार को दोनों बेटे — बबलू साहू और राजकुमार साहू — खाड़ा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पिता से विवाद किया और उनकी पिटाई की। जब ससुराल पक्ष ने बीच-बचाव किया, तो दोनों पिता को रामपुर स्थित अपने घर ले गए। वहां पहुंचकर दोनों ने मिलकर गला घोंटकर पिता की हत्या कर दी।

थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मृत्यु की पुष्टि हुई है। दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का कारण *चरित्र पर संदेह* बताया जा रहा है।

Share:

Leave a Comment