enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर जानलेवा हमला, गोली लगने से गंभीर

नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर जानलेवा हमला, गोली लगने से गंभीर

नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर जानलेवा हमला, गोली लगने से गंभीर

पन्ना। जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। देवेंद्रनगर नगर परिषद अध्यक्ष शिवांगी गुप्ता के पति ललित गुप्ता पर बाइक सवार युवक ने गोली मार दी। हमले में ललित गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

जानकारी के अनुसार यह वारदात देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के रंजो ढाबा के पास की है। बताया गया कि ललित गुप्ता अपने मकान पर काम करवा रहे थे, तभी बाइक से आए युवक ने उन पर दो राउंड फायरिंग कर दी। हमले के दौरान ललित गुप्ता ने साहस दिखाते हुए हमलावर से संघर्ष किया और उसकी पिस्टल छीन ली। इस दौरान हुई झड़प में एक गोली उनकी कनपटी और हाथ में लग गई। घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सतना रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बीते कुछ दिनों से देवेंद्रनगर के प्रिंसी लॉज में ठहरा हुआ था और खुद को प्लंबर बताता था। उसके पास से मिले आधार कार्ड में नाम *आकाश साहू पिता परागी साहू, ग्राम नदेया, पोस्ट विक्रमपुर, जिला छतरपुर* दर्ज है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके से पिस्टल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Share:

Leave a Comment