enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश लोकायुक्त के छापे में नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

लोकायुक्त के छापे में नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

लोकायुक्त के छापे में नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

रीवा। महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग रीवा की टीम ने सोमवार को शहडोल जिले के धनपुरी नगर पालिका कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, आवेदक योगेंद्र मेहरा पिता गया प्रसाद मेहरा, निवासी वार्ड क्रमांक 2 सिद्दीकी कॉलोनी धनपुरी ने 9 अक्टूबर 2025 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत की थी कि नगर पालिका परिषद धनपुरी के सहायक राजस्व निरीक्षक इंद्र बहादुर सिंह द्वारा उसके पिता के निर्माणाधीन मकान को रोक दिया गया है और काम चालू करने की अनुमति देने के बदले ₹5000 रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी पहले ही ₹2000 ले चुका था और शेष ₹3000 की मांग की जा रही थी।

शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाटीदार के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद आज 13 अक्टूबर को लोकायुक्त रीवा की टीम ने धनपुरी नगर पालिका कार्यालय में आरोपी के कक्ष में ट्रैप कार्रवाई की और उसे ₹3000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त ने आरोपी इंद्र बहादुर सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

इस सफल ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण सिंह परिहार ने किया। दल में निरीक्षक श्री संदीप सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक सुरेश कुमार, आरक्षक मुकेश मिश्रा, पवन पांडेय, शाहिद खान और शिवेंद्र मिश्रा शामिल रहे।

लोकायुक्त टीम की इस कार्रवाई से शहडोल नगर पालिका में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Share:

Leave a Comment