enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश बलियरी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

बलियरी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

बलियरी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
सिंगरौली।
कोतवाली थाना क्षेत्र के राजीव वार्ड 39, बलियरी गीता चौराहा (आरो प्लांट के पास) में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रेम कुमार शाह पिता स्वर्गीय राजेश शाह (उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, प्रेम कुमार शाह ने तड़के सुबह अपने घर की छत पर लगे पंखे में गमछे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवक कुछ महीनों से बिजली ऑफिस बैढ़न के पास किराना और डेयरी की दुकान संचालित कर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Share:

Leave a Comment