enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश विश्वकर्मा पूजा के दौरान तालाब में नहाने गया युवक डूबा, SDRF ने बरामद किया शव

विश्वकर्मा पूजा के दौरान तालाब में नहाने गया युवक डूबा, SDRF ने बरामद किया शव

विश्वकर्मा पूजा के दौरान तालाब में नहाने गया युवक डूबा, SDRF ने बरामद किया शव

सिंगरौली।
जिले के अजयगुढ़ गांव में बुधवार शाम को विश्वकर्मा पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 25 वर्षीय युवक हीरालाल सिंह तालाब में नहाने गया था, जहां वह गहरे पानी में डूब गया। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीईआरएफ की टीम ने उसका शव बरामद किया।

मोरवा थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि हीरालाल अपने एक परिचित के साथ अजयगुढ़ गांव गया था। पूजा स्थल पर तालाब के किनारे कई वाहन धुल रहे थे और लोग मौजूद थे। इसी बीच हीरालाल नहाने के लिए तालाब में उतरा और अचानक गहरे पानी में चला गया। परिचित ने जब उसे नहीं देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद जिला स्तरीय एसडीईआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम के गोताखोरों ने लगभग शाम 5 से 6 बजे के बीच गहरे पानी से हीरालाल का शव बाहर निकाला।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share:

Leave a Comment