enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया बहुती प्रपात का अवलोकन, पर्यटन विकास की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया बहुती प्रपात का अवलोकन, पर्यटन विकास की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया बहुती प्रपात का अवलोकन, पर्यटन विकास की घोषणा

मऊगंज। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने प्रथम मऊगंज प्रवास के दौरान नईगढ़ी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बहुती पहुंचकर प्रसिद्ध बहुती जलप्रपात का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने व्यू प्वाइंट से दूधिया जलधारा और गिरते झरनों के बीच बनने वाले इंद्रधनुषी दृश्य का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रपात के समीप आयोजित विशेष कार्यक्रम में गौ पूजा भी की।

कलेक्टर संजय जैन ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि बहुती प्रपात के अपस्ट्रीम में स्टॉप डैम का निर्माण प्रस्तावित है। इसके बनने से जल संचय रहेगा और वर्षभर प्रपात का प्रवाह अविरल बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में रकरी गांव के गौसेवक सौखीलाल यादव ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। सौखीलाल की विशेषता यह है कि वे अपनी पुकार पर जंगल में विचरण करती गौमाताओं को अपने पास बुला लेते हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी इस सेवा भावना की सराहना की।

कलेक्टर ने बताया कि बहुती जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु 10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम की दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Share:

Leave a Comment