enewsmp.com
Home देश-दुनिया हरियाणा में बदली तस्वीर, रुझानों में भाजपा ने हासिल किया बहुमत… भाजपा: 54, कांग्रेस: 31

हरियाणा में बदली तस्वीर, रुझानों में भाजपा ने हासिल किया बहुमत… भाजपा: 54, कांग्रेस: 31

चंडीगढ़/जम्मू( ईन्यूजएमपी) __ हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती जारी है। हरियाणा में टी20 जैसा मुकाबला चल रहा है। एक वक्त कांग्रेस बहुत आगे थी, फिर भाजपा ने बढ़त बना ली। वहीं जम्मू-कश्मीर में इंडी गठबंधन (कांग्रेस+नेशनल कॉन्फ्रेंस) की सरकार बनना लगभग तय है।

दोनों राज्यों में विधानसभा की 90-90 सीट हैं। दोनों राज्यों में सरकार बनाने के लिए 46 सीट पर जीत जरूरी है। मुख्य मुकाबला
भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा। दोनों दलों की साख दांव पर रही। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) कुछ खास असर नहीं डाल पाई है।

इसी तरह जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम पर इसलिए भी देश-दुनिया की नजर है, क्योंकि यह आर्टिकल 370 हटने के बाद पहला चुनाव था। यहां पढ़िए दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट।

कुल सीट 90, बहुमत के लिए जरूरी 46

• अब तक के रुझान

• भाजपा: 54

• कांग्रेस: 31 

• INDL: 2

• अन्य: 3

• लाडवा में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे चल रहे हैं 

• हिसार में भाजपा सांसद नवीन जिंदल की बागी माता सावित्री जिंदल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आगे चल रही हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, हरियाणा में भाजपा काफी आगे

 चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा रुझानों में अब तक 41 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 34 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। 

पुंडरी सीट पर भाजपा आगे

 पुंडरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इस सीट पर अब तक हमेशा निर्दलीय जीत दर्ज करते आए हैं।

कैथल से सुरजेवाला का बेटा पीछे

 हरियाणा की कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला पीछे चल रहे हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस बार अपना पूरा फोकस इसी सीट पर रखा था।

90 सीट पर एक साथ हुआ था चुनाव

 हरियाणा में 5 अक्टूबर, शनिवार को सभी 90 सीटों पर एक साथ वोटिंग हुई थी।





Share:

Leave a Comment