enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कुएं में गिरा तेंदुए का शावक, चार घंटे की मशक्‍कत के बाद टीम ने किया रेस्‍क्‍यू....

कुएं में गिरा तेंदुए का शावक, चार घंटे की मशक्‍कत के बाद टीम ने किया रेस्‍क्‍यू....

छिंदवाड़ा(ईन्यूज एमपी)-जिले के सौसर वन परिक्षेत्र के ग्राम खेरीपंथा में एक तेंदुए का शावक कुएं में गिर गया। जान बचाने के लिए शावक मोटर पंप के प्लेटफार्म पर बैठ गया था। वन अमला और पेंच रिजर्व की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद जैसे ही शावक को बाहर निकाला, वह अचानक भाग निकला। ग्रामीणों ने शावक को पकड़कर टीम के हवाले किया। तेंदुआ शावक की उम्र 05-06 माह बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार खेरीपन्था के एक किसान ने रविवार को अपने खेत में बने कुएं में तेंदुए के शावक को देखा। मामले की जानकारी मिलते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी आशुतोष ठाकुर और दीपक तिरपुड़े मौके पर पहुंचे। शावक को कुएं से बाहर निकलने पेंच नेशनल पार्क से रेस्क्यू टीम बुलाई गई। दोपहर 2 बजे टीम पंहूची टीम ने शावक को 5:15 बजे कुएं से बाहर निकाला। तेंदुआ शावक को बाहर निकालने के लिए रस्‍सियों से बांधकर एक खाट को कुएं में डाला गया। जैसे ही तेंदुआ शावक उस खाट पर आकर बैठा, वन अमले ने ग्रामीणों की मदद से उसे ऊपर खींच लिया। कुएं से बाहर निकलते ही शावक भागकर झाड़ी में फंस गया। इसके बाद ग्रामीण युवाओं ने शावक को पकड़कर वन अमले के हवाले किया। विभाग के निर्देश के बाद शावक को भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क पहुंचाया जाएगा। सूचना पर डीएफओ एल के वासनिक मौके पर पहुंचे। डीएफओ एलके वासनिक ने बताया कि इस बारे में वन विभाग के आला अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद इस बारे में आगे की कारवाई की जाएगी।

Share:

Leave a Comment