enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पेड़ पर लटकता मिला बाघ का शव, टाइगर रिजर्व में मचा हड़कंप....

पेड़ पर लटकता मिला बाघ का शव, टाइगर रिजर्व में मचा हड़कंप....

पन्ना(ईन्यूज एमपी)- जिले में टाइगरों कि लगातार मौत हो रही है एक आज आश्चर्यजनक घटना घटी है। इसमें पेड़ में फांसी लगने से एक वयस्क टाइगर की मौत हो गई। आदमकद शरीर के बाघ की क्लच वायर से एक पेड़ से लाश लटकी हुई मिली है। इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

जिले के विक्रमपुर में नर्सरी के पास एक पेड़ से टाइगर का पूरा बजनी शरीर पेड़ में लटका हुआ मिला है। आखिर टाइगर की फांसी लगने से कैसे मौत हुई यह सब लोग देखकर आश्चर्यचकित हैं। वन विभाग और पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंच गई है। सभी लोग आश्चर्य है कि आखिर पेड़ में टाइगर कैसे पहुंचा और उसका पेड़ से फंदा कैसे लग गया। वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।


बता दें कि मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के एक युवा बाघ का शिकारियों ने शिकार कर दिया है। शिकार करने का तरीका बेहद डरावना है। विक्रमपुर गांव के पास बाघ फांसी के फंदे पर लटका मिला है। बाघ के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है।


घटना उत्तर वन मंडल क्षेत्र के पन्ना रेंज के लक्ष्मीपुर से विक्रमपुर के जंगल की है। यहां पर अज्ञात शिकारियों ने शिकार करके बाघ को मार दिया है। अज्ञात शिकारियों ने बाघ को पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका दिया है। जानकारी के लगते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

छतरपुर सीसीएफ संजीव झा ने बताया कि मामले की जांच बारीकी से करवाई जा रही है। सतना और पन्ना की डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर आकर जांच की है। हम शिकारियों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

Share:

Leave a Comment