enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश चाकू से गोदकर कि युवक की हत्या........

चाकू से गोदकर कि युवक की हत्या........

जबलपुर(ईन्यूज एमपी)-गोरखपुर थाना क्षेत्र में चार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे युवक के पेट व सीने में गंभीर चोटें आई। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । बताया जा रहा है कि मृतक लोगों से जुए में जीते गए रुपये छीन लेता था, संभवत: इसी विवाद के कारण उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपितों की तलाश कर रही है।

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम बेहना मोहल्ला निवासी मो.अकील पिता शेख सफी (38) किसी काम से हाउबाग स्टेशन के पास रेलवे के मैदान में गया था। जहां शाम करीब पौने पांच बजे उसका किसी बात को लेकर सुनील चौधरी, सुनील का भाई अनिल चौधरी, गुल्लू नाई एवं रावण मिले। चारों ने किसी बात को लेकर अकील से विवाद करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे अकील के पेट, सीने व शरीर में कई जगह चोट लग गई और वह खून से लथपथ होकर गिर गया। तभी वहां शेख मुबीन अपने भांजे के साथ पहुंच गया, जिसे देखकर हमलावर भाग गए। शेख मुबीन ने अन्य लोगों की मदद से घायल अकील को आटो से मेडिकल ले गया। जहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह करीब 8 बजे अकील की मौत हो गई।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार