enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश छुई खदान धसकने से, महिलाओं समेत कई घायल.....

छुई खदान धसकने से, महिलाओं समेत कई घायल.....

उमरिया(ईन्यूज एमपी)-नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम बेलसरा में छुई खदान धंसकने से छह से अधिक महिला और पुरुष घायल हो गए हैं। रात करीब 9 बजे के आसपास हुए इस हादसे में क़ई महिलाओं के भी घायल होने की खबर है। घटना के बाद सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है। घटना स्थल में देर रात हुआ ये हादसा किन कारणों से हुआ और देर रात इस अवैध खदान में किसकी परमिशन से मजदूर काम कर रहे थे, बड़ा सवाल है।

यह हुए हादसे का शिकार : छुई खदान धसकने की इस घटना में घायल सोहन लाल पिता छोटेलाल 42 वर्ष, सरला बाई पति राम सुशील 40वर्ष, हीराबाई पति माखनलाल 29 वर्ष, सुंदरलाल पिता रमेश प्रसाद 32 वर्ष, नेमती बाई पति नत्थू लाल 30 वर्ष, पूजा बाई पति मानसाय प्रसाद 24 वर्ष को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

शरीर पर गंभीर घाव : बताया गया है कि जो मजदूर खदान के अंदर थे वह छुई खदान के धंसक जाने से मिट्टी के नीचे दब गए थे। जिसके कारण उनके शरीर पर गंभीर चोट लगी है। घायल मजदूरों की जांच डॉक्टर कर रहे हैं और अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवत कई मजदूरों की हड्डी और पसलियां टूट गई हैं, जिन्हें काफी लंबे समय तक बिस्तर पर गुजारना पड़ेगा। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल घायलों का उपचार किया जा रहा है और उन्हें कुछ दिनों तक बिस्तर पर ही रहना पड़ेगा।


अवैध उत्खनन का मामला : बताया गया है कि बेलसरा कि जिस खदान में अंधेरा होने के बाद उस खनन का काम किया जा रहा था वह अवैध खदान है। इस खदान से चोरी-छिपे उत्खनन करके छुई को बोरी में भरा गया था। घटनास्थल से पुलिस ने कई बोरियों को भी जब्‍त किया है जिसमें छुई भरी हुई है। देर रात चोरी-छिपे किसके इशारे पर यह उत्खनन हो रहा था इसकी जांच पुलिस बाद में करेगी।


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस : रात 11 बजे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और टार्च की रोशनी में घटनास्थल का मुआयना किया। जिस स्थान पर छुई खदान थी वहां खनन के लिए रखा गया सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस ने टार्च की रोशनी में घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही वीडियो भी बनाया है। इस वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि हादसा साधारण नहीं था और लोगों की जान भी जा सकती थी। इसके बावजूद लोग खतरा लेने के लिए क्यों तैयार हो गए यह बड़ा सवाल है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार