enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश घर में घुसा ट्रक, एक की मौत, तीन घायल.....

घर में घुसा ट्रक, एक की मौत, तीन घायल.....

डिंडौरी(ईन्यूज एमपी)- जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदना में अनियंत्रित होकर देर रात तक एक घर में घुस गया। हादसे में घर में सो रहे तीन लोग जहां घायल हो गए वहीं 8 वर्षीय एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गाड़ासरई एसआइ स्वाति शर्मा ने बताया कि रात लगभग दो बजे के आसपास ट्रक राजकुमार परस्ते के घर में घुस गया था। हादसे में सुहानी पिता राजकुमार परस्ते 8 वर्ष की मौत हो गई, वहीं परिवार के अन्य 3 सदस्य घायल हो गए। घायलों को गाड़ासरई के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया गया कि ट्रक खाली था और संभवत डिंडौरी से अमरकंटक की ओर जा रहा था। रात लगभग 2 बजे के आसपास घना कोहरा होने के चलते सड़क किनारे स्थित राजकुमार परस्ते के घर में ट्रक जा घुसा। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर ट्रक को निकालने की कार्रवाई कर रहा है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार