enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एमपी में बेलगाम होता कोरोना, दूसरे दिन मिले 100 से अधिक केश.....

एमपी में बेलगाम होता कोरोना, दूसरे दिन मिले 100 से अधिक केश.....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-मध्य प्रदेश में कोरोना बेलगाम होता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा केस मिले हैं। 7 महीने बाद कोरोना फिर पीक की ओर बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा 80 मरीज इंदौर के और 42 मरीज भोपाल के शामिल हैं। इससे पहले 16 जून 2021 को 110 संक्रमित मिले थे। हालात बिगड़ते देख सरकार प्रदेश में नाइट कर्फ्यू के बाद अब भीड़ वाले इवेंट्स और इलाकों को लेकर फैसला कर सकती है।

पिछले साल दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में हर रोज औसतन 1000 मरीज मिल रहे थे। इनकी संख्या जनवरी में घटना शुरू हुई और अंतिम सप्ताह में औसतन 200 मरीज तक आ गई थी। फरवरी तक यही स्थिति रही। इसके बाद लोग बेफिक्र हो गए और मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग करना छोड़ दिया। नतीजा यह रहा मार्च के पहले सप्ताह में संक्रमितों की 400 तक पहुंच गई, जो मार्च के अंतिम सप्ताह में 2000 के पार थी। अप्रैल में हर रोज नए मरीजों की संख्या 10 हजार के पार थी।

संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इससे भी लगता है कि सिर्फ 14 दिन में प्रदेश में 633 और भोपाल में 146 मरीज बढ़ गए। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भोपाल में कलियासोत पहाड़ी स्थित पंडित खुशीलाल आयुर्वेद अस्पताल में 6 महीने बाद दोबारा कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। यहां पर करीब 300 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। इसमें पहली बार 200 बेड ऑक्सीजन के रहेंगे।
इंदौर में संक्रमण दर (R वैल्यू) 1.16 फीसदी पर पहुंच गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कंटेनमेंट जोन तभी बनाए जाएंगे, जब संक्रमण दर 10% से ज्यादा हो या 40% से अधिक मरीज ICU या ऑक्सीजन सपोर्ट पर हों। इंदौर जिला प्रशासन ने होम आइसोलेशन की व्यवस्था लागू कर दी है। 70 से 75 फीसदी मरीज घर पर ही इलाज करवा रहे हैं यानी 205 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं और करीब 77 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। फिलहाल राधास्वामी कोविड केयर सेंटर शुरू नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री चेता चुके, तीसरी लहर आ गई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मान चुके हैं कि प्रदेश में तीसरी लहर आ चुकी है। उन्होंने कहा- कोरोना की तीसरी लहर आ गई है, जिसका सामना जन सहयोग से करना है। सभी आवश्यक सुविधा बना ली है, लेकिन सजग और सतर्क रहना है।

एमपी में ओमिक्रॉन के 10 केस

मध्य प्रदेश में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़कर दस हो गई। शनिवार को ही छिंदवाड़ा में 26 साल की स्टूडेंट की रिपोर्ट में ओमिक्रॉन म्यूटेंट मिला। वह नीदरलैंद (यूरोपियन कंट्री) से लौटी है। इससे पहले इंदौर में भी 9 ओमिक्रॉन केस मिल चुके हैं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार