enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश नष्ट हुआ एक करोड़ 50 लाख रुपये का गांजा ........

नष्ट हुआ एक करोड़ 50 लाख रुपये का गांजा ........

सतना (ईन्यूज एमपी)-उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेंटी रीवा जोन द्वारा एडीजी केपी वेंकटेश्वर राव की अध्यक्षता एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक रीवा रेंज अनिल सिंह कुशवाह, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर विवेकराज सिंह की सदस्यता में बिछिया थाना रीवा के अपराध क्रमांक 118/21 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में कुल 15 क्विंटल गांजे का विनष्टीकरण किया गया है। यह कार्रवाई शनिवार को प्रिज्म सीमेंट फैक्ट्री मनकहरी जिला सतना में की गई है। गांजा की कुल कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपये बताई गई है।

आपको बता दें कि अवैध रूप से जब्त गांजे का पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार विनष्टीकरण किया जा रहा है। अभी कुछ पूर्व ही भारी मात्रा में गाजा विनष्टीकरण किया जा चुका है। अब अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से कारोबार सकते में हैं। अवैध रूप से जब्त गांजे को तत्काल विनष्टीकरण कराया जा रहा है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार