enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में कलेक्टरो के तबादले......

मध्य प्रदेश में कलेक्टरो के तबादले......

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश में तीन जिलों सतना, छतरपुर और खंडवा कलेक्टर का तबादला किया गया है। सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया की जगह अनुराग वर्मा को कलेक्टर बनाया गया है। वहीं संदीप जे आर को छतरपुर कलेक्टर बनाया गया है। खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी की जगह अनूप कुमार सिंह को जिला अधिकारी बनाया गया है। उधर आइपीएस योगेश चौधरी को मुख्यमंत्री का विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है।

अनूप सिंह खंडवा के नए कलेक्टर

मध्य प्रदेश शासन ने पंचायत चुनाव से कलेक्टर बदले हैं। खंडवा में अनय द्विवेदी की जगह अब ग्वालियर के अनूप कुमार सिंह जिले की बागडोर संभालेंगे। अनूप कुमार सिंह ग्वालियर में अपर आयुक्त, भू अभिलेख एवं बंदोबस्त व संयुक्त परिवहन आयुक्त ग्वालियर के प्रभार पर रहे हैं। कलेक्टर अनय द्विवेदी को मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार