enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश जंगल में फंदे से लटकते मिले प्रेमी युगल के नर कंकाल......

जंगल में फंदे से लटकते मिले प्रेमी युगल के नर कंकाल......

खंडवा(ईन्यूज एमपी)- मेंधनगावं थाना क्षेत्र के गांव किरगांव के जंगलों में प्रेमी युगल के नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की लाश जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकी थी, जो गल चुकी थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक-युवती के बीच लंबे से अफेयर था। सितंबर माह में दोनों घर से भाग गए थे। संभवत: दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि ऑनर किलिंग की आशंका भी जताई है। जांच के बाद मौत की असली वजह पता चल सकेगी।

मौके पर थाना धनगांव पुलिस ने कंकालों के अवशेष बरामद किए, फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए कंकालों में कपड़े, चप्पल जूते और बालों से शिनाख्त कर पुष्टि की। युवती की शिनाख्त उर्मिला पति कुंवरसिंह भीलाला (20) निवासी लिंगी फालिया, ग्राम सालई के रुप में हुई। इसी तरह युवक की शिनाख्त उमेश पुत्र पातालसिंह भीलाला (26) निवासी दुगवाड़ा की हुई। दोनों के गांव घटनास्थल से महज 4-5 किमी की दूरी पर थे। युवती के परिजन ने 22 सितंबर 2021 को धनगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार