enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश चीख-पुकार में बदली मुंडन कि खुशियां,पिकअप पलटने से एक की मौत, 22 घायल......

चीख-पुकार में बदली मुंडन कि खुशियां,पिकअप पलटने से एक की मौत, 22 घायल......

सतना (ईन्यूज एमपी)- सतना के मैहर से मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालु से भरी पिकअप पलट गई। मुंडन कराकर घर लौट रहे पिकअप सवार श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए और इस घटना में 16 वर्षीय कीर्ति पटेल की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए है। दुर्घटना एमपी के सतना जिल अंतर्गत मैहर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम कोदैली के पास की है। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाए गया।

बताया जा रहा है कि पटेल परिवार के लोग घर से मैहर स्थित माता शारदा देवी के मंदिर बच्चे का मुंडन कराने गए हुए थें। दर्शन पूजा करके वे सभी लौट रहे थें। हाईवे मार्ग में पिकअप वाहन काफी रफ्तार में था और कोदैली गांव के पास वाहन अनियत्रित होकर धान के खेत में धुस कर पलट गया। बच्चे के मुंडन संस्कार एवं माता की पूजा-अर्चना करके हंशी-खुशी गीत गाते हुए लौट रहे पिकअप सवारों में दुघर्टना के चलते चीख पुकार मच गई। वही आसपास मौजूद लोगो की नजर जैसे ही दुर्घटना वाले स्थान पर पड़ी तो वे मौके पर पहुच गए और वाहन में फसे लोगो को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दिए। हादसे की वजह वाहन की रफ्तार और अनियंत्रित होना बताया जा रहा हैं। ज्ञात हो कि वाहन चालक जहां पिकअप वाहन में छमता से ज्यादा लोगो को सवार किए हुए था वही तेज रफ्तार से हाईवे में वाहन दौड़ा रहा था। जिसके चलते वाहन सबार 23 लोग हादसे का शिकार हो गए

Share:

Leave a Comment

समान समाचार