होशंगाबाद (ईन्यूज एमपी)-होशंगाबाद के पिपरिया में रिटायर्ड कर्नल के घर में चोरों ने धावा बोलो। बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर कमरे की अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेबरात ले उठे। वारदात के वक्त रिटायर्ड कर्नल अपनी बेटी की ससुराल जबलपुर गए थे और उनकी पत्नी पिपरिया में ही दुर्गा देवी की प्रतिमा के दर्शन करने गई थी। रात 12 बजे घर लौटने पर दरवाजा खुले के बाद चोरी होने की जानकारी मिली। पड़ोसियों की मदद से स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस को सूचना दी गई। टीआई निकिता विल्सन, एसआई एमएल तिवारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। जानकारी के मुताबिक पिपरिया के तहसील कॉलोनी इंदिरागांधी वार्ड में रिटायर्ड कर्नल रामकिशोर दुबे अपनी पत्नी विद्या दुबे के साथ रहते है। रिटायर्ड कर्नल रामकिशोर दुबे अपनी बच्ची की ससुराल जबलपुर गए थे। उनकी पत्नी विद्या दुबे (64) घर पर थी। रात 9 बजे के वे शहर में दुर्गा प्रतिमाओं की झांकियों के दर्शन करने गई। सामने चैनल पर ताला लगा था। रात्रि में लगभग 12 बजे लौट कर आई तो चैनल का ताला टूटा देखा। अज्ञात चोरों ने गोदरेज का लॉक तोड़कर सोने की पांचाली, बच्चों के चूड़े, सोने की गुरिया, सोने का हार, सोने के 1 जोड़ी कंगन, चांदी के चूड़े 4 जोड़ी, चांदी सिक्का, चांदी की बिछिया सहित लगभग 1.80 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। स्टेशन रोड थाना प्रभारी निकिता विल्सन ने बताया बदमाशों ने सुना मकान देख वारदात की। चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।