enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सीधी- पिकअप वाहन की टक्कर से बाईक सवार की मौत, एक घायल.....

सीधी- पिकअप वाहन की टक्कर से बाईक सवार की मौत, एक घायल.....

पथरौला/सीधी (ईन्यूज एमपी):- मझौली थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पथरौला अंतर्गत गिजवार लोहझर प्रधानमंत्री सड़क मे बाइक व पिकअप वाहन की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गये थे। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सीधी ले जाया गया जहां एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे की स्थिति नाजुक बताई जा रही हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार शाम तकरीबन 5.30 बजे लालजी नामदेव पिता रामलाल नामदेव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बरमबाबा सीधी एवं दीपू पिता हीरालाल नामदेव उम्र 25 वर्ष निवासी डउआ डोल जिला सिंगरौली अपने बाईक क्र एमपी 53 एमजी 1203 से अपने निजी काम से ग्राम जमुआ जा रहे थे। दोनों बाइक सवार जैसे ही गिजवार मे नउआ मोड़ के पास पहुंचे सामने से आ रहे पिकअप वाहन क्र एमपी20 जीबी 5544 के टक्कर से बाईक सवार दोनो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हे घायल अवस्था में जिला अस्पताल सीधी लेजाया गया जहां उपचार के दौरान लालजी पिता रामलाल की मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही हैं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार