enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बिजली फिटिंग करते समय 20 फीट की ऊंचाई से गिरा युवक, इलाज के दौरान हुई मौत.....

बिजली फिटिंग करते समय 20 फीट की ऊंचाई से गिरा युवक, इलाज के दौरान हुई मौत.....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- कमला नगर थाना इलाके में एक मकान की दूसरी मंजिल पर बिजली के तारों की फिटिंग करते समय युवक नीचे गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर कोहेफिजा थाना इलाके में गुरुवार को घर से लापता हुए युवक का शव पुलिस ने बड़े तालाब से बरामद किया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।


कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार सुरेश पुत्र दयालराम विश्वकर्मा (26) मूलत: सीहोर का रहने वाला था। वह आंबेडकर नगर में रहता था और निजी तौर पर इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह आंबेडकर नगर में एक मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़कर बिजली फिटिंग का काम कर रहा था, तभी पैर फिसलने के कारण नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोग उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। वहां करीब एक घंटे चले इलाज के बाद सुरेश की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि करीब बीस फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण उसे सिर में गंभीर चोट आई थी।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार