enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश नर्मदा में छलांग लगाकर दो युवकों ने दी जान........

नर्मदा में छलांग लगाकर दो युवकों ने दी जान........

जबलपुर(ईन्यूज एमपी)-जबलपुर में दो युवकों ने नर्मदा में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। एक युवक आर्थिक हालात से परेशान था तो दूसरा प्रेम संबंधों के चलते जान दी। तिलवारा पुलिस दोनों प्रकरणों में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
तिलवारा पुलिस के मुताबिक चरगवां रोड स्थित न्यू भेड़ाघाट में एक युवक की लाश मिली। उसकी पहचान पचकुइयां निवासी मोहम्मद माजिद (32) के रूप में हुई। परिजनों ने उसकी पहचान करते हुए बताया कि वह सदर स्थित एक बुटीक में काम करता था। बुधवार को वह न्यू भेड़ाघाट पहुंचा था। वहां अपनी गाड़ी खड़ी की और चाबी छोड़कर नर्मदा में छलांग लगा दी थी। सुसाइड से पहले उसने चाचा और बुआ के बेटे को कॉल कर जान देने की सूचना दी थी। तब से परिजन तलाश रहे थे। सुसाइड की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।
पत्नी को फोन लगाया और नर्मदा में लगा दी छलांग
वहीं दूसरी घटना तिलवारा के रमनगरा प्लांट के पास की है। बृजमोहन नगर निवासी नीलेश कक्कड़ (30) ने मंगलवार को छलांग लगा दी थी। वह ऑटो चलाता था। कोविड के चलते आर्थिक हालात डांवाडोल हाे चुकी थी। इसी से परेशान होकर वह मोपेड एमपी 20 एसएल 8501 से रमनगरा वाटर प्लांट के पास पहुंचा था। वहां से पत्नी को कॉल किया। सुसाइड करने की बात कही। पत्नी ने नीलेश के बड़े भाई नीरव को जानकारी दी। वे पहुंचे, लेिकन वहां सिर्फ गाड़ी मिली। तब से पुलिस शव की तलाश कर रही थी।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार