enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश 3500 की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा पंचायत सचिव

3500 की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा पंचायत सचिव

शहडोल (ईन्यूज एमपी)-आज दिनाक को ट्रैप कार्यवाही करते हुए आदित्य तिवारी पंचायत सचिव को 3500 रु की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस द्वारा रगे हाथ पकड़ा गया।
बता दें कि आरोपी आदित्य तिवारी पंचायत सचिव ग्राम पंचायत सनौसी जनपद पंचायत जयसिंहनगर जिला शहडोल ने शिकायतकर्ता शिवकुमार पटेल एवं उसके पिता इन्‍द्रपाल पटेल के प्रधान मंत्री आवास की मजदूरी का पैसा एवम् तीसरी किश्त निकालने के एवज में शिकायतकर्ता से 4000 /- रूपये रिश्‍वत की मांग की गई| आरोपी ने शिकायत सत्‍यापन के दौरान 500/- रूपये ले लिये शेष 3500/- रूपये लेते हुए आज दिनांक 17.08.2021 को रंगे हाथ पकडा गया । ट्रैप कार्यवाही निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार के नेतृत्व में निरीक्षक डी एस मरावी एवं 20 सदस्य दल के द्वारा की जा रही है|

Share:

Leave a Comment

समान समाचार