enewsmp.com
Home सीधी दर्पण *कुसमी जनपद मे जन सहयोग से चलाया जायेगा वृक्षारोपण अभियान, तैयारी मे जुटे सीईओ* 

*कुसमी जनपद मे जन सहयोग से चलाया जायेगा वृक्षारोपण अभियान, तैयारी मे जुटे सीईओ* 

पथरौला/सीधी (ईन्यूज यमपी):- सीधी जिले के आदिवासी बाहुल्य जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायत भगवार तथा गोतरा में जन सहयोग से वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत भगवार स्थित पहाड़ी तथा गोतरा पहाड़ी मे अभियान चलाकर वृहद वृक्षारोपण करने की तैयारी प्रशासन के द्वारा बडे पैमाने पर की जा रही है। जन सहयोग से इन दोनो पहाड़ियों मे वृक्षारोपण का कार्य किया जायेगा।
 वृक्षारोपण का यह अभियान 15 अगस्त से 20 अगस्त तक चलाया जाएगा। जिसमें जिला कलेक्टर सीधी रवीन्द्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक सीधी पंकज कुमावत एवं जिला पंचायत सीईओ भी शामिल होंगे। अभियान को कुसमी एसडीएम आर.के.सिन्हा, तहसीलदार संजय मसराम प्रमुख रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपनी अहम भूमिका निभायेगे। इसकी जानकारी कुसमी मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.एन.द्विवेदी ने मीडिया को दी है। चर्चा के दौरान उन्होने कहा है कि आदिवासी बालक छात्रावास कुसमी के परिसर मे वह स्वयं हजारो प्रजातियों के पौधे रोप चुके है। परिसर की सुन्दरता किसी पार्क से कम नही है। पौधौ से उनका काफी लगाव रहा है। साथ ही
पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं, जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं, मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं और कई अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं। सीईओ एस एन द्विवेदी के द्वारा  भगवार,गोतरा
दोनों पंचायत के सचिवों व रोजगार सहायकों को पहाड़ियों में गड्ढा तैयार कर खाद युक्त मिट्टी डालने का कार्य कराने के निर्देश दिए गए थे। दोनों पहाड़ियों में कार्य आरंभ कर दिया गया है आने वाले 15 से 20 अगस्त तक पहाड़ी में हजारों वृक्ष रोपे जाएंगे जो जिले भर में वृक्षारोपण कार्य में कुसमी जनपद पंचायत की ये दो पंचायते वृक्षारोपण मे मिशाल बन कर निखर सकेगी।

Share:

Leave a Comment