enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एमपी में 14 जुलाई तक महाराष्ट्र से आने-जाने वाली बसों पर रोक

एमपी में 14 जुलाई तक महाराष्ट्र से आने-जाने वाली बसों पर रोक

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के मद्देनजर महाराष्ट्र से बस परिवहन पर प्रतिबंध 14 जुलाई तक बढ़ा दिया है। अभी यह सात जुलाई (बुधवार) तक था। प्रतिबंध के दौरान न तो मध्य प्रदेश से कोई बस महाराष्ट्र जाएगी और न ही वहां से कोई बस प्रदेश में आएगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आगामी निर्णय लिया जाएगा। इसके पहले छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से बसों के आने-जाने पर भी रोक लगी थी, लेकिन उसे हटाया जा चुका है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार