enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश विंध्य प्रदेश पुनर्गठन की आबाज गूंजी भोपाल में , मैहर विधायक नरायण ने भरी हुंकार ....

विंध्य प्रदेश पुनर्गठन की आबाज गूंजी भोपाल में , मैहर विधायक नरायण ने भरी हुंकार ....

भोपाल (ईन्यूज एमपी)विंध्य प्रदेश की अलग मांग का आंदोलन भोपाल पहुंच गया है। शनिवार देर शाम भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर भोपाल में मंत्रालय के सामने सम्मेलन किया। इसको लेकर अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने आयोजकों से कहा कि मंत्रालय प्रतिबंधित क्षेत्र है। इसलिए यहां से दूर सम्मेलन करें। लेकिन आयोजकों ने पुलिस की बात नहीं मानी और वही सम्मेलन किया।यहां पर मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी ने मंत्रालय के सामने भीमनगर झुग्गी बस्ती के लोगों को संबोधित करते हुए अलग विंध्य प्रदेश बनाने के लिए समर्थन मांगा। त्रिपाठी ने मंत्रालय के सामने सम्मेलन करने के सवाल पर कहा कि मंत्रालय के सामने भीम नगर में बड़ी संख्या में विंध्य क्षेत्र लोग रहते हैं इसलिए मैं उन्हें जागरूक करने आया हूं।

बता दे कि नारायण त्रिपाठी बोले कि मंत्रालय सबका है। यहां कोई प्रतिबन्ध नहीं है, सब अपने हैं। मैं अपने क्षेत्र के लोगों को विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर जागरूक करने आया हूं। बता दें भाजपा संगठन विधायक नारायण त्रिपाठी को अलग विंध्य की मांग के आंदोलन को बंद करने के लिए कह चुका है। इसके बावजूद त्रिपाठी अपनी मांग को अलग-अलग मंच से उठा रहे हैं त्रिपाठी ने कहा कि विंध्य में पर्यटन का बड़ा क्षेत्र है। सिंगरोली में खनिज संपदा है। इसलिए वहीं से विंध्य का विकास हो सकता है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार