enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाने वाली पत्नी को पति ने उतारा मौत के घाट ......

दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाने वाली पत्नी को पति ने उतारा मौत के घाट ......

इंदौर (ईन्यूज़ एमपी )आजाद नगर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपने दाेस्त के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी ने पति पर दहेज प्रताड़ना काे लेकर थाने में केस दर्ज करवा रखा था। संभवत: इसी विवाद में उसने गाड़ी के क्लच वायर से पत्नी का गला घोंट दिया। पुलिस ने सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। वहीं, पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

आप को बता दे आजाद नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर के अनुसार घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के बाबूलाल नगर की है। मृतिका का नाम रितिका पति नरेश राठौर है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि उसके पति 24 साल के नरेश ने अपने साथी 26 साल के विक्रम के साथ मिलकर पत्नी की गाड़ी के क्लच वायर से गला घोंटकर हत्या की है। करीब 2 साल पहले नितिका ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद वह मायके चली गई थी। दोनों का कोर्ट में ट्रायल चल रहा था। उनके बीच समझौता होने के बाद निकिता पति के साथ रहने को राजी हो गई थी। इसके बाद मंगलवार रात किसी बात पर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पति और उसके दोस्त से पूछताछ कर रही है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार