enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश रीवा कमिश्नर ने लापरवाह अधिकारी को जारी किया .....

रीवा कमिश्नर ने लापरवाह अधिकारी को जारी किया .....

सतना ( ईन्यूज एमपी) रीवा संभाग के कमिश्नर राजेश कुमार जैन ने सतना जिले के अंकेक्षण अधिकारी मोहित लाल कार्यालय सहायक आयुक्त अंकेक्षण सहकारी संस्थायें को दो वार्षिक वेतन वृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकने का नोटिस दिया है। कमिश्नर ने श्री लाल द्वारा वरिष्ठ कार्यालय से अधिकार मिले बिना उपायुक्त सहकारिता जिला सतना के देयकों में आहरण संवितरण अधिकारी के रूप में प्रति हस्ताक्षर करके शासकीय धनराशि के अनियमित लेन-देन करने पर नोटिस जारी किया है। यह नोटिस सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत जारी किया गया है। श्री लाल द्वारा वित्तीय नियमों के विपरीत कार्य करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना पर नोटिस दिया गया है। नोटिस का दस दिवस में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगा।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार