enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मुरैना के सुमावली में मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग, एक व्यक्ति घायल.....

मुरैना के सुमावली में मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग, एक व्यक्ति घायल.....

मुरैना (ईन्यूज एमपी)-मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। इसमें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 14 सीटें भी शामिल हैं। जिनमें ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, गोहद, मेहगांव, अंबाह, दिमनी, मुरैना, सुमावली, जौरा, करैरा, पोहरी और बड़ा मलहरा शामिल हैं।मुरैना के सुमावली विधानसभा के पचौरी का पुरा मतदान केंद्र के बाहर हुई फायरिंग। घटना में बघेल कुशवाह को गोली लग गई। आधा घंटे तक वोटिंग बंद रही। भारी पुलिस बल पहुंचा तब बहाल हुई मतदान व्यवस्था। जतावर पंचायत के पाठकपुरा पोलिंग बूथ की घटना। पचौरी का पुरा पोलिंग पर लाइन में लगे कुशवाह समाज के लोगों पर गुर्जर समाज के लोगों ने आकर लाठियां चलाईं और गोली चलाई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार