enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश चार आईपीएस इधर से उधर , बदले गये तीन रेंज के डीआईजी...

चार आईपीएस इधर से उधर , बदले गये तीन रेंज के डीआईजी...

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- गृह विभाग द्वारा बीती रात 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं, जिसमें सुशांत कुमार सक्सेना उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण रेंज को उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज नियुक्त किया गया है वही चंद्रशेखर सोलंकी उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण रेंज नियुक्त किया गया है । एमएलए छारी उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज बनाया गया है जबकि नागेन्द्र सिंह सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को सेनानी हांक फोर्स पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार