enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश तालाब में डूबने से दो सगी बहनों सहित तीन की मौत

तालाब में डूबने से दो सगी बहनों सहित तीन की मौत

डिंडौरी(ईन्यूज एमपी)-शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गनपुरा में तालाब में डूबने से दो सगी बहनों के साथ एक अन्य नवयुवती की मौत हो गई। ग्राम गनपुरा के कछारिया तालाब में गुरुवार दोपहर एक ही परिवार की दो किशोरी व नवयुवती नहाने गई थीं। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चली गईं। डूबने से विजय कुमार झारिया की दो पुत्री 13 वर्षीय वंदना झारिया व 15 साल की कंचना झारिया सहित विजय के भाई राजेंद्र झारिया की 16 वर्षीय पुत्री वर्षा झारिया डूब गई। साथ में नहाने गई एक अन्य बालिका ने गांव में जाकर इसकी जानकारी दी। जब तक बचाने के लिए ग्रामीण आते तब तक बालिकाएं डूब चुकी थीं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार