enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बड़ी खबर: पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी का निधन, समूचे विंध्य में शोक की लहर...

बड़ी खबर: पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी का निधन, समूचे विंध्य में शोक की लहर...

रीवा(ईन्यूज़ एमपी)- रीवा जिले के कद्दावर नेता रहे माध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री भाजपा नेता रमाकांत तिवारी का गुरुवार की शाम निज निवास चाकघाट में निधन हो गया है।उनके निधन की खबर मिलते ही प्रदेश समेत समूचे विंध्य में शोक की लहर छा गई है।

आपको बता दें कि बीजेपी सरकार में त्यौंथर विधायक रमाकांत तिवारी पशुपालन मंत्री बनाए गए थे। इसके बाद वे रीवा जिले की त्योंथर विधानसभा सीट से 2013 में अंतिम बार विधायक चुने गए। उम्रदराज व स्वास्थ्यगत कारणों से 2018 विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था।त्योंथर से चार बार विधायक चुने गए श्री तिवारी लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं सीधी के दो कद्दावर नेता पूर्व सांसद व विधायक गोविंद मिश्रा व बीजेपी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार