enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बसपा विधायक रामबाई सहित भोपाल में मिले 265 कोरोना पॉजिटिव

बसपा विधायक रामबाई सहित भोपाल में मिले 265 कोरोना पॉजिटिव

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का संक्रमण रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। तीखे तेवर लिए एक सप्‍ताह में दूसरी बार 265 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें से राजभवन के 9 कर्मचारी संक्रमित निकले है। वहीं बसपा विधायक रामबाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नेशनल लॉ एकेडमी से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जहांगीराबाद स्थित पुरानी जेल 5 लोग निकले संक्रमित है। इसी तरह साकेत नगर से 11 लोग निकले संक्रमित है। एमपीनगर से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीयू परिसर होशंगाबाद रोड से 3 लोग निकले संक्रमित पाए गए है।

जहांगीराबाद से 4 लोग निकले पॉजिटिव पाए गए है। ईएमई सेंटर में 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नई जेल से 4 लोग संक्रमित निकले है। इसी तरह जीएमसी से 3 लोग, अरेरा कॉलोनी से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रोफेसर कालोनी में भी एक संक्रमित मरीज मिला है। इस तरह शहर में अब संक्रमितों की संख्‍या बढकर 13210 हो गई है। वहीं अब तक 10825 मरीज स्‍वस्‍थ होकर घर रवाना हो गए है। कोरोना संक्रमण से अब तक 321 की मौत हो गई है। वहीं 2064 मरीज ऐसे है जिनका उपचार अब भी कोविड केयर अस्‍पतालों में चल रहा है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार