enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एमपी में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, फीस नियंत्रण के लिए अधिनियम लाएगी सरकार......

एमपी में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, फीस नियंत्रण के लिए अधिनियम लाएगी सरकार......

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश में अभी स्कूल नहीं खोले जाएंगे। कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रित होने के बाद ही इन्हें खोला जाएगा। निजी स्कूलों की फीस को नियंत्रित करने के लिए सरकार कानून बनाएगी। यह बात स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री इंदर सिंह परमार ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में कही।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अनलॉक चार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। 30 सितंबर तक स्कूल नहीं खोले जाएंगे, क्योंकि अगर किसी बच्चे को कुछ हो गया तो उसका जवाब हमें ही देना होगा।

उन्‍होंने कहा कि निजी स्कूल हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार सिर्फ ट्यूशन फीस ले सकते हैं। इसमें भी वृद्धि करके जबरदस्ती वसूली करने की शिकायतें सामने आई हैं। फीस नियंत्रण के लिए तय किया है कि कानून बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सरकार अधिनियम लाएगी।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार