enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कोरोना से जंग में आरक्षक हुआ शहीद, बरसते पानी में पीपीई किट पहनकर पुलिस ने दी सलामी.....

कोरोना से जंग में आरक्षक हुआ शहीद, बरसते पानी में पीपीई किट पहनकर पुलिस ने दी सलामी.....

इंदौर (ईन्यूज एमपी)-कोरोना से जंग में सागर ने श़ुक्रवार को एक योद्धा खो दिया। कैंट थाने में पदस्थ 47 साल के आरक्षक ड्यूटी के दौरान संक्रमित हो गए थे। 20 अगस्त को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें बीएमसी में भर्ती किया। हालत बिगड़ने पर भोपाल के चिरायु अस्पताल रैफर कर दिया। उन्होंने आठ दिन तक कोरोना से एक-एक सांस की जंग की लेकिन दोनों फेंफड़ों में सीबियर निमोनिया होने की वजह से हालत में सुधार नहीं हो सका।

उनके शहीद होने के बाद पार्थिव देह के सामने पुलिस जवानों ने उन्हें सलामी दी। भोपाल में ही उनका अंतिम संस्कार किया। इनके अलावा गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती बताशा वाली गली निवासी 32 वर्षीय युवक और टीकमगढ़ के 65 साल के बुजुर्ग की भी मौत हो गई। सागर जिले में अब तक 55 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार