enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बारिश से ढहा मकान, दो बुजुर्ग भाई दबे, एक की मौत

बारिश से ढहा मकान, दो बुजुर्ग भाई दबे, एक की मौत

छतरपुर(ईन्यूज एमपी)-जिले के थाना चंदला क्षेत्र के ग्राम बघौरा में अतिवृष्टि के कारण देर रात मकान ढह जाने से 2 लोग दब गए। मकान के नीचे दबे हनुमान प्रसाद पाठक उम्र 80 वर्ष एवं उनके भाई रामअवतार पाठक उम्र 75 वर्ष को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया, रामअवतार पाठक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। हनुमान प्रसाद पाठक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार