enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा.....

आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा.....

मुंगेली(ईन्यूज एमपी)- जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र के कोसमतरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई है. जिस वक्त यह घटना घटी दोनों खेत में काम कर रहे थे.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामफल और रजनी चंद्राकर रविवार सुबह से ही खेत में काम कर रहे थे, तभी दोपहर के समय अचानक जोरदार गरज चमक के साथ बारिश होने लगी. इस दौरान आकाशीय बिजली की गाज पति-पत्नी पर मौत का कहर बनकर टूट पड़ा और मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया.

इस घटना के बाद जहाँ मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है, तो वही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. बहरहाल पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था, लेकिन समय अधिक हो जाने की वजह से शव का पीएम नहीं हो पाया था. आज सोमवार को शवो का पोस्टमार्टम पर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार