enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश जीतू पटवारी पर एफ.आई.आर. अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता छीनने की कोशिश -पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

जीतू पटवारी पर एफ.आई.आर. अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता छीनने की कोशिश -पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

भाजपा हर विरोध की आवाज को दबा देना चाहती है|

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कल इंदौर में छत्रीपुरा पुलिस द्वारा पूर्व मंत्री और राऊ विधानसभा से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की कड़ी निंदा की है| श्री सिंह ने कहा यह अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता का हनन है और दिखाता है कि भाजपा सरकार बल पूर्वक हर उस व्यक्ति की आवाज को दबा देना चाहती है जो देश की अर्थव्यवस्था, किसानों की गिरती आर्थिक स्थिति, नौकरी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाना चाहता है| उन्होंने कहा है कि श्री जीतू पटवारी के खिलाफ इंदौर पुलिस द्वारा दर्ज एफ.आई.आर. तत्काल निरस्त की जाना चाहिये |
श्री अजय सिंह ने कहा कि भाजपा चाहे जितना दमन करे कांग्रेसजन बेरोजगार नौजवानों, किसानों और आम लोगों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता इस प्रकार की धमकियों से डरने वाला नहीं है |

Share:

Leave a Comment

समान समाचार