enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश शिवराज मंत्रिमंडल में जारी है कोरोना का दखल,एक और मंत्री चपेट में.....

शिवराज मंत्रिमंडल में जारी है कोरोना का दखल,एक और मंत्री चपेट में.....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश में राज्‍य मंत्री रामखेलावन पटेल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वे सतना अमरपाटन से विधायक हैं और फिलहाल वे भोपाल में नवीन पारिवारिक परिसर स्थित एमएलए रेस्ट हाउस में रहते हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, वहीं उनके परिवार और स्टॉफ के भी सैंपल लिए गए हैं। एमएलए रेस्‍टहाउस से भी 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।इसके पहले मंत्री अरविंद भदौरिया और तुलसी सिलावट भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार